10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरुः उबर ड्राइवर था नशे में टल्ली, मजबूरन सवारी को खुद ही ड्राइव करनी पड़ी कैब

उबर बुक कराने वाले एक यात्री ने दावा किया कि जब कैब पहुंची तो ड्राइवर नशे में टल्ली तो था ही, उसकी शक्ल ऐप में नजर आने वाले ड्राइवर की तस्वीर से काफी अलग था।

2 min read
Google source verification
uBER cAB

old uber

बेंगलुरु। यूं तो ऑनलाइन कैब बुक कराना चुटकियों का खेल है, लेकिन कभी-कभी यह भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला बेंगलुरु में सामने आया, जब उबर बुक कराने वाले एक यात्री ने दावा किया कि जब कैब पहुंची तो ड्राइवर नशे में टल्ली तो था ही, उसकी शक्ल ऐप में नजर आने वाले ड्राइवर की तस्वीर से काफी अलग था। मजबूरन यात्री को खुद कैब ड्राइव करके घर तक जाना पड़ा। इसके बाद यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

बीते 9 सितंबर को सूर्या ओरुंगाती नामक युवक ने एक ट्वीट किया। इसके मुताबिक सूर्या ने केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद ऑनलाइन कैब प्रोवाइडर कंपनी उबर के ऐप के जरिये एक कैब बुक की। जब कैब में वे पहुंचे तो यह देखकर हैरान हो गए कि उसका ड्राइवर ऐप में नजर आ रही तस्वीर से अलग था। इतना ही नहीं वो नशे में टल्ली भी था।

कुछ पल सोचने के बाद सूर्या ने तय किया कि वो खुद ही कैब ड्राइव करेगा। इसके बाद सूर्या ने न केवल कैब ड्राइव की बल्कि नशे में टल्ली उबर ड्राइवर का एक वीडियो भी बना लिया। उसने उबर से इस वीडियो को शेयर करते हुए शिकायत की है।

सूर्या द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, "उबर इंडिया, बेंगलुरु एयरपोर्ट से लौटने के दौरान मेरी कैब यात्रा उम्मीद से बहुत अलग रही। कैब ड्राइवर शराब के नशे में था और वो झूम रहा था। कार के दूसरे हिस्से में उसे खींचने के बाद मुझे खुद से कैब को चलाना पड़ा। वो बेहोशी ककी हालत में बगल की सीट पर पड़ा रहा। इसे सही किया जाना चाहिए।"

शिकायत मिलने के बाद ऑनलाइन कैब ऑपरेटर कंपनी उबर ने जवाब दिया, "सूर्या, हमारी सुरक्षा टीम ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है।"

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग