एमपी के दस जिलों में धारा 144
मध्यप्रदेश के दस जिलों में भारत बंद को मद्देनजर धारा 144 लागू है। भिंड, ग्वालियर, मोरेना, शिवपुरी, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, छत्तरपुर, सागर और नरसिंहपुर में धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान यहां पर पेट्रोल पंप, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। ग्वालियर में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। इसी तरह राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा कर्नाटक की सरकारों ने भी बंद को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही हिंसक घटनाओं से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।