
नई दिल्ली। देशभर में मानसून की जरूरत से ज्यादा मेहरबानी के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। बिहार में 24 घंटे के अंदर जोरदार बारिश की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। भागलपुर जिले में बाढ़ का पानी सड़कों पर आ जाने के चलते यहां सड़कें ही गायब हो गई हैं। कई जगह तो एसयूवी और ऑटो रिक्शा तक बहे। वीडियो में आप देख सकते हैं नौगाचिया और महादेवपुर में बाढ़ के पानी के चलते सड़कें पूरी तरह गायब हो गई हैं।