27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में अनूप जलोटा-जसलीन जैसा किस्सा, 70 वर्षीय ‘गुरु’ के चक्कर में आई 20 साल की स्टूडेंट

पंजाब में एक ऐसे ही 'लव गुरु' का किस्सा सामने आया है। फजिल्का में एक 70 साल के बुजुर्ग गुरुजी को उनकी 20 साल की स्टूडेंट से मोहब्बत हो गई। लड़की भी गुरुजी के प्यार में पागल हो गई और दोनों घर से भागकर रामेश्वरम चले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 29 Sep 2018, 4:18 PM IST

Love Story 70-20

पंजाब में अनूप जलोटा-जसलीन जैसा किस्सा, 70 वर्षीय बुजुर्ग के चक्कर में आई 20 साल की स्टूडेंट

चंडीगढ़। टेलीविजन रिएलिटी शो बिगबॉस के घर में पहुंचे मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा (65) और उनकी 28 वर्षीय शिष्या जसलीन के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अभी यह बात थमी भी नहीं थी कि पंजाब में एक ऐसे ही 'लव गुरु' का किस्सा सामने आया है।

फजिल्का में एक 70 साल के बुजुर्ग गुरुजी को उनकी 20 साल की स्टूडेंट से मोहब्बत हो गई। लड़की भी गुरुजी के प्यार में पागल हो गई और दोनों घर से भागकर रामेश्वरम चले गए। घटना की जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों को वापस लाया गया। हालांकि युवती बार-बार समझाए जाने के बाद भी अभी भी लव गुरु के प्रेमजाल से बाहर नहीं निकल पा रही है।

मामला अबोहर का है जहां की नई आबादी में 70 वर्षीय एक रिटायर्ड प्राध्यापक रहते हैं। करीब 12 साल पहले यह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। तकरीबन चार साल पहले वो जैन नगरी स्थित एक घर जाकर 15 वर्षीय लड़की को ट्यूशन पढ़ाने लगे। कहा जा रहा है कि उस वक्त ही लड़की को उन्होंने अपने मोहपाश में फंसा लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच दिन पहले दोनों अपने घरों से भाग निकले। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि दोनों भागकर रामेश्वर चले गए हैं। शिकायत के बाद रिटायर्ड प्राध्यापक के खिलाफ पुलिस ने धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया और दोनों को वापस लेकर आई। रिटायर्ड प्राध्यापक को अबोहर की अदालत में ले जाया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया गया है। वहीं, उनकी शिष्या को भी पुलिस हिरासत में रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि करीब एक साल पहले युवती के परिजनों ने रिटायर्ड प्राध्यापक की सरेआम बाजार में पिटाई की थी। परिजनों ने उसे जमकर पीटा था और इसमें रिटायर्ड प्राध्यापक का एक पैर भी टूट गया था। हालांकि फिर भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलता रहा। बालिग होने के बाद लड़की उसके साथ भाग गई।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग