यह विश्वविद्यालय मगध विश्वविद्यालय से अलग कर बनाया गया है, जिसमें पटना, नालंदा समेत अन्य जिलों के कालेजों को शामिल किया गया है। नीतीश ने शिक्षकों को छात्रों पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा, 'शिक्षक छात्रों की और पढ़ाई के स्तर की चिंता करें और उनकी चिंता हम करेंगें।' उन्होंने पाटलिपुत्र की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का जिस तरह ऐतिहससिक नाम है उसी तरह इसका ऐतिहाससिक काम भी होगा। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा इस विश्वविद्यलय को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरह बनाने की है।