31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: आइटी सेक्टर में बूम, इस साल प्लेसमेंट 20 फीसदी तक ज्यादा

10 से 20 फीसदी तक बड़े कॉलेजों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मिल रहा प्लेसमेंट कोविड से पहले की रफ्तार पर प्लेसमेंट सिस्टम, पैकेज और सेलरी में बेहतर ग्रोथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 6 Jan 2021, 9:37 AM IST

Job Placement

प्लेसमेंट, पैकेज और सैलरी में हुई ग्रोथ

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के चलते आर्थिक मंदी से जहां अभी भी कर्मचारियों को छंटनी का डर सता रहा है, वहीं दूसरी ओर आइटी सेक्टर ( IT Sector ) में सितंबर माह से प्लेसमेंट व नई नौकरियों का तेजी से सृजन हुआ है। कोविड से पहले की रफ्तार पर प्लेसमेंट सिस्टम, पैकेज और सेलरी में बेहतर ग्रोथ हुई है। यही नहीं कॉग्नीजेंट समेत कई कंपनियों ने प्लेसमेंट सेलरी में भी 18 फीसदी तक की ग्रोथ दी है।

कोविड के बाद न्यू नॉर्मल हो रहे मार्केट में आईटी सेक्टर को बड़ी संभावनाओं के साथ देखा जा रहा है। वजह, डिजिटल प्लेटफार्म पर बिजनेस, स्कूलों के संचालन, अन्य क्षेत्रों में भी डिजिटल प्लेटफार्म पर काम बढऩा है। आइटी से जुड़ी कंपनियां सबसे अधिक कोडिंग, प्रोग्रामिंग के लिए नियुक्तियां कर रही हैं। महामारी व आर्थिक मंदी के बावजूद अब कर्मचारियों के पैकेज में कोई कटौती नहीं कर रही हैं।

नए साल में भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, 6 जनवरी से शुरू हो रही है कई ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट


इन स्किल की डिमांड
न्यू नॉर्मल के चलते आइटी कंपनियों में नए अवसर बढ़े हैं। अब इन क्षेत्रों में स्किल्ड युवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है।
- डिजिटल इंजीनियरिंग
- क्लाउड कंप्यूटिंग
- इंटरनेट ऑफ थिंग्स
- डेटा एनालिटिक्स
- साइबर सुरक्षा
- आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस

10-20 फीसदी ज्यादा नौकरी के ऑफर
अन्ना यूनिवर्सिटी समेत प्रमुख आइटी संस्थानों में पिछले साल की तुलना में इस साल 10-20 फीसदी अधिक छात्रों को नौकरियों के ऑफर मिले हैं। यही नहीं कंपनियां इंटर्नशिप भी ऑनलाइन करवा रही हैं। इसके अलावा आइटी कंपनियों ने इंजीनियरों के लिए एंट्री-लेवल सैलरी में करीब 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।








ज्यादा प्लेसमेंट, ज्यादा सैलरी








वर्चुअल कैंपस प्लेसमेंट के जरिए फ्रेशर्स का मल्टीपल पैनल ने इंटरव्यू लिया। इसके बाद डिजिटल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कर वर्क फ्रॉम होम के लिए ज्वाइनिंग दी गई। पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक ज्यादा प्लेसमेंट किया गया।


- राजीव आर, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, रैम्को सिस्टम्स


जॉब देने वाली टॉप 5 कंपनियां
कॉग्निजेंट
टीसीएस
इंफोसिस
विप्रो
माइक्रोसॉफ्ट

पैकेज में बदलाव नहीं
- ज्यादातर कंपनियों ने फ्रेशर्स के पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया
- अतिरिक्त स्किल के कारण कुछ कंपनियों ने सैलरी पैकेज बढ़ाया
- वर्चुअल कैम्पस प्लेसमेंट पहले से ज्यादा, एमटेक वालों को ज्यादा पैकेज

देशभर में इस दिन से लगाई जा सकती है कोरोनावायरस की वैक्सीन, एम्स डायरेक्टर ने बताया किन लोगों को नहीं लगाया जाएगा टीका

घर बैठे इंटरव्यू, इंडक्शन व नौकरी
आइटी कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए अभ्यर्थियों को नौकरी दे रही हैं। इसके अलावा इंडक्शन प्रोग्राम भी ऑनलाइन ही दे रही हैं। इससे कंपनियों व अभ्यर्थी दोनों के लिए आसान और पैसे की बचत हो रही है।