25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के समर्थन में उतरे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा – कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो खेल रत्न वापस कर दूंगा

किसान आंदोलन का समर्थन करने दिल्ली पहुंचे विजेंदर सिंह। खेल रत्न पुरस्कार वापस करने की धमकी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Dec 2020, 3:56 PM IST

vijender singh

किसान आंदोलन का समर्थन करने दिल्ली पहुंचे विजेंदर सिंह।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में अब इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह मैदान में उतर आए हैं। रविवार को बॉक्सर विजेंदर सिंह दिल्ली में किसानों के बीच पहुुचे। इस दौरान विजेंदर सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर किसानों से जुड़े काले कानूनों को मोदी केंद्र सरकार ने वापस नहीं लिया गया तो वह राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर देंगे। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

इस लड़ाई में हम किसानों के साथ

इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। अगर ये सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तो वह अपना अवॉर्ड वापस कर देंगे। बता दें कि इससे पहले पंजाब के दर्जनों खिलाड़ी अपना अवॉर्ड वापस कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों में अब बॉक्सर विजेंदर सिंह का नाम भी जुड़ गया है।