23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / सड़कों पर घूमेगी कोरोना कार, जानलेवा Covid-19 के प्रति लोगों को करेगी जागरूक

सड़कों पर घूमेगी कोरोना कार, जानलेवा Covid-19 के प्रति लोगों को करेगी जागरूक

Corona से जंग के बीच लॉन्च हुई कोरोना कार सुधा कार म्यूजियम ने किया लॉन्च लोगों को कोरोना के प्रति करेगी जागरूक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 4:41 PM IST

Corona awareness

कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करेगी कार

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस के चलते 5000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। यही वजह है कि केंद्र सरकार ( Central Govt ) के साथ-साथ राज्य सरकारें भी इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं।

क्या आम क्या खास हर कोई कोरोनावायरस को भगाने के लिए जुटा हुआ है। इस बीच देश के दक्षिण राज्य से कोरोना वायरस को लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए स्थानीय कार म्यूजियम ( Car Museum ) के मालिक ने अनूठी पहल की है।

हैदराबाद में स्थानीय कार म्यूज़ियम के मालिक ने एक ऐसी कार बनाई है जो बिलकुल कोरोना वायरस की तरह दिखती है। ऐसी कार बनाने के पीछे म्यूजियम मालिक का मकदस वायरस के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है।

कार म्यूजियम मालिक की मानें तो लोगों को जब कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी मिलेगी तो वो लॉकडाउन का पालन भी सख्ती और गंभीरता से करेंगे। ऐसे में एक उद्देश्य से दो काम हो जाएंगे।

लोगों को कोरोना को लेकर जागरूकता भी आएगी और लॉकडाउन का गंभीरता से पालन भी होगा।

बुधवार को ही इस कार को पेश किया गया है। सुधा कार म्यूजियम के मालिक सुधाकर ने बताया कि यह एक वन-सीटर कार है, जिसमें 100CC का इंजन लगा है और इसकी क्षमता लगभग 40-KM तक चलने की है।

आपको बात दें कि सुधा कार म्यूजियम पहले भी लोगों को अवेयर करने के लिए कंडोम के आकार की कार, ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट के आकार की कार बना चुका है।