24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Board Result : छोरियां छोरों से कम हे के… लड़कियां फिर आगे, हंसिका-करिश्मा ने किया टॉप

इस साल 83.4 प्रतिशत रहा रिजल्ट CBSE ने चौंकाया, तय समय से पहले जारी किया उत्तराखंड की गौरांगी चावला दूसरे स्थान पर रहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 2 May 2019, 10:23 PM IST

cbse 12 th result

CBSE 12th Board Result : छोरियां छोरों से कम हे के... लड़कियां फिर आगे, हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने किया टॉप

नई दिल्ली। CBSE 12th Board Exam के Result जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी देखें जा सकते हैं। इस साल 83.4 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। पिछले साल 83 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस परीक्षा में यूपी के गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोरा ने पहला स्थान हासिल किया है। दोनों को 500 में से 499 अंक मिले हैं। वहीं उत्तराखंड की गौरांगी चावला दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result: 500 में से 499 अंक हासिल करने वाली कथक डांसर ने खोला अपनी सफलता का राज, देखें वीडियो-

तय समय से पहले परिणाम

बता दें कि रिजल्ट की संभावित तारीख 13 से 17 मई के बीच थी, लेकिन तय समय से 10 दिन पहले परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस साल बोर्ड में बच्चों का पास प्रतिशत बढ़ा है। इस बार छात्राओं का पास प्रतिशत 88.7% है, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.40% है। इस वर्ष सीबीएसई की दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षाओं में देश भर में मौजूद 21,400 स्कूल तथा देश के बाहर 225 स्कूलों के 31,14,821 छात्रों ने हिस्सा लिया था, इनमें 28 ट्रांसजेंड़र भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : CBSE RESULT 2019: 12वीं में टॉप करने वाली छात्रा को इस सब्जेक्ट में मिल जाता 1 और नंबर तो टूट जाता रिकॉर्ड

मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं करिश्मा

बता दें कि इतिहास में पहली बार सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उसमें बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट जारी की। हंसिका शुक्ला डीपीएस मेरठ रोड गाजियाबाद की छात्रा हैं। वहीं करिश्मा अरोड़ा एनसी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर यूपी की स्टूडेंट हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश की गौरांगी चावला तथा हरियाणा के जींद की भव्या ने 500 में से 498 नंबर हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने तय समय से पहले रिजल्ट जारी कर दिया है।