4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, रमजान के बाद और कर सकता है सीजफायर का उल्लंघन

कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन के नतीजे से पाकिस्तान बौखला गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 24 May 2018, 4:33 PM IST

ceasefire

जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, रमजान के बाद और कर सकता है सीजफायर का उल्लंघन

नई दिल्ली: रमजान के बाद भी सीजफायर का उल्लंघन बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन के नतीजे से पाकिस्तान बौखला गया है। सीजफायर के कदम से सीमा पर पाकिस्तान ने फायरिंग तेज कर दी है। पाकिस्तान पिछले कई दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बीते 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की ओर से किए गए फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो चुकी है । जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं 30 हजार लोग पलायन कर चुके हैं।

पाकिस्तान की कई गोलियां से कई इलाके प्रभावित

बताते चलें कि पाक की तरफ से हीरानगर, सांभा, अरनिया, रामगढ़, सुचेतगढ़ और आरएसपुर सेक्टर में गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पांच किमीं. आसपास के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। साथ ही आरएसपुरा, अरनिया और सांभा सेक्टर में और ज्यादा बुलेटप्रूफ वाहनों को भेजा गया है।

कश्मीर में बड़े हमले की साजिश

वहीं खुफिया एजेंसियों के पास कश्मीर में बड़े हमले की जानकारी मिल रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) की जवाबी कार्रवाई से बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ-सांबा हाईवे पर अपने आतंकियों के जरिए IED प्लांट कराकर बड़े धमाके कराने की साजिश रची है। इतना ही नहीं खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू क्षेत्र मे पड़ने वाले वाले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों पर हमले के लिए भी आतंकी IED का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जवाबी कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं-राजनाथ सिंह

गौरतलब है कि पिछले दिनों गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पड़ोसी देशों के साथ संबंध अच्छा रखना चाहते हैं। लेकिन पड़ोसी देश शांति नहीं चाहता। बीएसएफ जवान सीमा पार से आने वाली गोलियों का माकूल जवाब दे रहे हैं। देश की सीमा की रक्षा करना बीएसएफ का कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने में कोई बाधा नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई पर किसी से कोई सवाल जवाब नहीं होगा।