विवाद के पीछे किसान-
दरअसल, ट्वीटर से सरकार के विवाद के पीछे किसान मुद्दा है। सरकार का तर्क है कि भड़काऊ भाषण, ट्वीट व खबरें फैलाने वाले अकाउंट खालिस्तान समर्थकों के हैं या फिर इन्हें पाकिस्तान से शह मिली है। यह भारत में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन ट्वीटर के सीईओ और फाउंडर जेक डार्सी पर खुद किसान आंदोलन को समर्थन करने का आरोप लगा है। उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था और रेहाना, पत्रकार करेन अतीहा जैसी सेलेब्रिटी के किसान आंदोलन समर्थित ट्वीट को लाइक किया था।