5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई पहलः अब शादी से पहले होगा डोप टेस्ट, शुरू हुईं तैयारियां

इसका मकसद अलग-अलग तरह के नशे आदी हो चुके युवाओं को सही राह पर लाने में मदद करना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यदि दूल्हा तैयार है तो वे टेस्ट के लिए मेडिकल किट भी उपलब्ध कराएंगे।

2 min read
Google source verification
Shadi

नई पहलः अब शादी से पहले होगा डोप टेस्ट, शुरू हुईं तैयारियां

चंडीगढ़। नशे से बर्बाद होने का दंश झेल रहे पंजाब की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक नई मुहिम शुरू हो गई है। दरअसल यहां शादी से पहले दूल्हे के डोप टेस्ट की व्यवस्था की जा रही है। इसका मकसद अलग-अलग तरह के नशे आदी हो चुके युवाओं को सही राह पर लाने में मदद करना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यदि दूल्हा तैयार है तो वे टेस्ट के लिए मेडिकल किट भी उपलब्ध कराएंगे।

कश्मीरः आतंकियों ने ट्रेनी पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या की, कुलगाम से किया था अगवा

पारिवारिक विवादों की बड़ी जड़ है नशा

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। कोर्ट ने पिछले साल यह पाया था कि अधिकतर पारिवारिक विवाद की वजह पतियों का नशा करना था। यदि यह अनोखी और कारगर दिख रही व्यवस्था लागू होती है तो चंडीगढ़ यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली जगह होगी। अब इस विषय पर 18 सितंबर पर चर्चा होगी।

केरलः दो हफ्तों में बाढ़ से 20 मौतें, कांग्रेस ने की वाम सरकार की खिंचाई

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को मिला था नोटिस

पिछले साल अप्रैल में जस्टिस बहारी ने कहा था, 'हरियाणा, पंजाब और केन्द्र शासित राज्य चंडीगढ़ को नोटिस जारी किए गए हैं कि हर सिविल हॉस्पिटल में इस तरह की व्यवस्था क्यों नहीं की जा सकती है कि दूल्हों का डोप टेस्ट हो। क्योंकि अधिकतर पारिवारिक विवादों में कोर्ट ने नोटिस किया है कि उनकी वजह शादी से पहले इस बात की जांच न करना है कि वे नशे का सेवन तो नहीं करते।' चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एडवोकेट सुकांत गुप्ता ने कोर्ट को सूचित किया कि इस तरह के टेस्ट में कोई समस्या नहीं है, बशर्ते दूल्हा तैयार हो।

केरल बाढ़ पीड़ितों को मुआवजाः केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने का किया ऐलान

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग