scriptचंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश से लेकर दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट तक 10 बड़ी खबरें | Chandrayaan 2 tries to contact Vikram Lander to alert of terrorist attack in Delhi | Patrika News
विविध भारत

चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश से लेकर दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट तक 10 बड़ी खबरें

INX मीडिया केस: चिदंबरम की हिरासत अवधि 17 अक्टूबर तक बढ़ी
अब संजय निरूपम कांग्रेस से हुए नाराज़
दिल्ली-एनसीआर में वारदात की फिराक में आतंकी

नई दिल्लीOct 03, 2019 / 10:55 pm

Navyavesh Navrahi

bgnoh1.jpg
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में फिर एक बार झटका लगा है। कोर्ट ने चिदंबरम की हिरासत अविध 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। चिदंबदम की पशी से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही कोर्ट ने कांग्रेस नेता चिदंबरम को जेल में घर का खाना मंगाने की इजाजत दे दी। चिदंबरम ने इसके लिए कोर्ट से आग्रह किया था। इस दौरान कोर्ट रूम के बाहर चिदंबरम के समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और बहस भी हुई। कुछ समर्थक चिदंबरम से मिलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

अब संजय निरूपम कांग्रेस से हुए नाराज़

महाराष्ट्र कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब पार्टी नेता संजय निरूपम ने शीर्ष नेतृत्व से नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जाहिर की है। निरुपम ने ट्वीट लिखा- ‘ऐसा लगता है पार्टी को अब मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है। मैंने विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की सिर्फ एक सीट पर एक नाम रिकमेंड किया था। अब सुन रहा हूं कि उस नाम को रिजेक्ट कर दिया गया है। मैं शीर्ष नेतृत्व से पहले भी कह चुका हूं ऐसी स्थिति में मैं चुनाव प्रचार नहीं करूंगा। ये मेरा आखिरी फैसला है।’

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नहीं जाएंगे पाकिस्तान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करतारपुर साहिब के पहले जत्थे के साथ पाकिस्तान नहीं जाएंगे। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस तरह की किसी भी खबर का खंडन किया है। इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पाकिस्तान की ओर न्योता दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। उसके बाद खबर आई थी कि वह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद भारत की ओर से जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होंगे। जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से न्योता भेजा गया है। लेकिन अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे इंकार किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर के उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान जाने का कोई सवाल नहीं उठता। मुझे लगता है कि डॉ. मनमोहन सिंह भी वहां नहीं जाएंगे।

दिल्ली-एनसीआर में वारदात की फिराक में आतंकी

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को इनपुट मुहैया कराया है कि तीन से चार आतंकी दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। IB की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन-चार आत्मघाती हमलावर इस समय दिल्ली-एनसीआर में मौजूद हैं। इनके पास अत्याधुनिक हथियार हैं। इंटेलिजेंस की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दें, इस साल जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए को खत्म करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। इस लिहाज से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

JNU में धारा 370 पर सेमिनार के दौरान भिड़े छात्र

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में Article 370 पर आयोजित सेमिनार के दौरान अखिल भारतीय छात्र संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के बीच हाथापाई हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों संगठनों के सदस्य सेमिनार के दौरान ही आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार- कश्मीर मुद्दे पर हुए सेमिनार में सांसद जितेंद्र सिंह शामिल होने पहुंचे थे। जिसके बाद छात्रों ने स्लोगन शुरू दिए। ABVP के छात्रों का आरोप है कि लेफ़्ट के छात्र जान-बूझकर हंगामा कर रहे हैं। हालांकि बाद में वहां वहां सब सामान्य हो गया।

महाराष्ट्र के 50 फीसदी से ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मामले

ADR और महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार- महाराष्ट्र के 50 फीसदी से अधिक विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। राज्य के मौजूदा 275 विधायकों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 158 विधायकों (58 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। एडीआर और एमईडब्ल्यू ने राज्य के कुल 287 विधायकों में से 275 से संबंधित आपराधिक, वित्तीय और अन्य जानकारी का विश्लेषण किया है। इनमें से 110 (40 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। राजनीतिक पार्टियों के अनुसार देखें तो BJP के विधायकों पर ज्यादा मामले दर्ज हैं। भाजपा के 117 विधायकों में से 72 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जो 62 फीसदी बनता है। जबकि शिवसेना के 75 फीसदी और कांग्रेस के 35 फीसदी)विधायकों ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

Chandrayaan2 लैंडर विक्रम को लेकर आई बड़ी खबर

ISRO ने अपने सबसे लोकप्रिय मिशन चंद्रयान-2 को लेकर बड़ी कोशिश शुरू कर दी है। इसके तहत लैंडर विक्रम से संपर्क के लिए टीम जुट गई है। दरअसल इसरो समेत सभी स्पेस एजेंसियों को चांद पर रोशनी का इंतजार है। इसी रोशनी की मदद से लैंडर विक्रम को दोबारा खोजने और उठाने की कोशिश की जाएगी। खास बात यह है कि नासा की ओर से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि लैंडर विक्रम वहां मौजूद है। लेकिन इन तस्वीरों को नासा के एलओआर ने 150 किमी की दूरी से खींचा है। मौजूदा समय में इसरो चंद्रमा लैंडर तक सिग्नल भेजने और संचार स्थापित करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।

अफगान तालिबान और अमेरिका के बीच दोबारा बात शुरू कराने में जुटा पाक

अफगान, तालिबान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता में मदद करने और मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान ने कवायद शुरू कर दी है। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के नेतृत्व में अफगान तालिबान का 12 सदस्यीय दल को इस्लामाबाद पहुंचा। दल की पाक पीएम इमरान खान से अभी बात होनी है। ये दल पाकिस्तानी राजनीतिक नेतृत्व और अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के तौर तरीके तलाश करने के लिए पाकिस्तान पहुंचा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस बातचीत को रद्द कर दिया था।

पहले टेस्ट में भारत ने शिकंजा कसा

मयंक अग्रवाल (215) के दोहरे शतक और रोहित शर्मा (176) की बड़ी शतकीय पारी की बदौलत पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी बेहद हाहाकारी रही। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने महज 39 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की पारी बेहद खराब रही।

वॉर’ पर भारी पड़ी ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’

बुधवार को रिलीज हुई फिल्म ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ ने पहले दिन ही अपने साथ रिलीज हुई ‘वॉर’ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला और गिरीश जौहर के ट्वीट के मुताबिक, दुनियाभर से सैरा नरसिम्हा रेड्‌डी का पहले दिन का कलेक्शन 82 करोड़ रुपए रहा। भारत में इस फिल्म ने 69 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए अपने साथ रिलीज हुई ‘वॉर’ को पीछे छोड़ दिया है।

Home / Miscellenous India / चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश से लेकर दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट तक 10 बड़ी खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो