15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में दोबारा बिक सकेगा चिकन, गाजीपुर मंडी से लिए 100 नमूने निगेटिव पाए गए

Highlights जिंदा मुर्गे और मुर्गियों के आयात पर लगी रोक को भी हटा लिया गया है। बाहर से लाए जाने वाले पैकटबंद चिकन को बेचने पर रोक लगा दी थी।
less than 1 minute read
Google source verification
Arvind kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में अब फिर से चिकेन बिक सकेगा। यहां पर बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए चिकेन की बिक्री पर रोक लगाई थी। यह फैसला पोल्ट्री मार्केट्स से लिए नमूनों की रिपोर्ट के बाद लिया गया। ये नेगेटिव आए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि नमूने नेगेटिव आए हैं, जिसके बाद उन्होंने पोल्ट्री मार्केट को खोलने का निर्देश दिया है। इसके साथ चिकेन की बिक्री और जिंदा मुर्गे और .मुर्गियों के आयात पर लगी रोक को भी हटा लिया गया है।

गाजीपुर मुर्गी मंडी से लिए गए सभी 100 नमूनें नेगेटिव

दिल्ली पशुपालन विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी कि एशिया की सबसे बड़ी गाजीपुर मुर्गा मंडी से लिए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये नतीजे आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले पैकटबंद चिकन को बेचने पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एेहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग