लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल ( LAC ) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टेंशन को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार एक बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल रहे। इस दौरान LAC के मौजूदा हालात, भारत की सैन्य तैयारियां, चीन की क्षमता और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।