25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / देश में पहली बार जब सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने की ‘बगावत’, न्यायपालिका का ‘सर्वोच्च संकट’

देश में पहली बार जब सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने की ‘बगावत’, न्यायपालिका का ‘सर्वोच्च संकट’

मुकदमे मनचाही कोर्ट को देने और सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को लेकर सीजेआई के खिलाफ जनता की अदालत में उतरे थे चार वरिष्ठ जज, कहा था लोकतंत्र को बचाना है तो सुप्रीम कोर्ट को बचाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pradeep Kumar Pandey

•

Updated: 3 Oct 2018, 10:38 AM IST

four rebel judges of supreme court

rebel judges of SC

नई दिल्ली। साल की शुरुआत थी। जनवरी की 12वीं तारीख। दोपहर करीब 12 बजे टीवी पर नजर पड़ी तो उस समय फ़्लैश हो रही खबर ने चौंका दिया। एक—एक कर कई चैनल बदले लेकिन हर जगह लाइन एक ही थी— सुप्रीम कोर्ट के जज पहली बार करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। यकीन नहीं हो रहा था, होता भी कैसे देश के न्यायिक इतिहास में पहली बार था जब सुप्रीम कोर्ट के जज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे थे। अटकलें और आशंकाओं का दौर शुरू हो गया।

तब सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज रहे जस्टिस जे चेलमेश्वर के घर जब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हुई सिर्फ कयासबाजी होती रही, क्या बोलेंगे, क्या कहेंगे, किस मसले में बात होगी। दर्जनों कैमरों और पत्रकारों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत जस्टिस चेलमेश्वर ने की, इसके बाद जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस जोसेफ कुरियन और जस्टिस मदन बी लोकुर बोले। सोशल मीडिया से लेकर खबरों की वेबसाइट और टीवी चैनलों पर खबरों की बाढ़ सी आ गई। आनी ही थी, घटना अप्रत्याशित थी।

जीफ जस्टिस के रूप में गोगोई के सामने अयोध्या मामले समेत पांच बड़ी चुनौतियां

इसलिए जनता की अदालत में गए जज

जनता की अदालत में पहुंचे चार जजोंने कहा था, आज हम इसलिए यहां आए हैं ताकि कोई यह न कह सके कि हमने अपनी आत्मा बेच दी। सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों को सुनवाई के लिए मनचाही पीठों को अवंटित करने और विशेष सीबीआइ जज बीएच लोया की मौत के मामले में चल रही सुनवाई सहित कई मामलों पर प्रेस से बात करते हुए जजों ने कहा, हमने अपनी बात देश के सामने रख दी है। अब देश तय करे। यह खुशी की बात नहीं हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी लेकिन कोर्ट प्रशासन सही नहीं चल रहा। जस्टिस गोगोई ने कहा, हम देश के प्रति अपना कर्ज उतार रहे हैं। हमने चीफ जस्टिस से बात की लेकिन अफसोस कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। चारों जजों ने तत्कालीन सीजेआइ दीपक मिश्रा को लिखा सात पेज का पत्र मीडिया दिया। जिसमें जजों ने कहा था, प्रधान न्यायाधीश हम सभी में प्रथम हैं… न अधिक या कम। इस सवाल पर कि क्या प्रेस कॉन्फ्रेंसकरना अनुशासनहीनता नहीं है, जजों ने कहा था, हम अनुशासन भंग नहीं कर रहे। जो हमने किया है वह देश का क़र्ज़ उतारना है।

बहरहाल नौ महीने बाद इस घटना का जिक्र इसलिए क्योंकि चार बागी जजों ने जिन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र के खिलाफ सवाल उठाए थे वे रिटायर हो गए और चार जजों में शामिल रहे जस्टिस रंजन गोगोई देश के प्रधान न्यायाधीश बन गए। खास बात यह है कि सीजेआइ दीपक मिश्रा ने अपने खिलाफ सवाल उठाने वाले जस्टिस गोगोई के नाम की सिफारिश देश की न्याय व्यवस्था के शीर्ष पद के लिए की और सरकार ने उस नाम को मंजूर भी किया। जस्टिस गोगोई देश के 46वें प्रधान न्यायधीश होंगे।