
सीकर/नई दिल्ली। सीएए के विरोध में उत्तर-पूर्व दिल्ली के मौजपुर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सीकर निवासी रतनलाल की मौत के बाद से पूरा देश गम में डूबा है। उनके गांव तिहावली में मातम पसरा हुआ है। इस बीच ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि रतनलाल को शहीद का दर्जा दिया जाए। गांव वालों की इस मांग का खुलकर समर्थन विधायकों और सांसदों ने भी अपने-अपने स्तर पर की है। सीएम अशाेक गहलाेत ने शहीद का दर्जा देने का आश्वासन विधायक काे दिया है तो केंद्र सरकार ने भी समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।