इस वर्ष COMEDK UGET 2020 परिणाम के लिए शीर्ष 100 रैंक धारकों में से 45 चयनित उम्मीदवार कर्नाटक से हैं। जबकि अन्य 55 उम्मीदवार देश के अन्य राज्यों के हैं। वर्ष 2020 में लगभग 43,249 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें 14,322 कर्नाटक से जबकि 24,544 बाहरी राज्यों के थे। इसके जरिये कर्नाटक के 190 कॉलेजों की 20,000 इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।