आपको बता दें कि देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में 18 राजनीतिक दल इस बंद का हिस्सा होंगे। आपको बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम और एक्साइज ड्यूटी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, डीएमके, एनसीपी, आरजेडी, जेडीएस, जेवीएम और जेएमएम जैसे राजनीतिक दल इस बंद में शामिल होंगे। कई वामपंथी दल भी भारत बंद में कांग्रेस का समर्थन करेंगे। हालांकि इस बीच में टीएमसी बंद में शामिल नहीं होगी। वो राज्य में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।