3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर मसलाः UN ने सेना पर उठाए सवाल तो मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस

भारत सरकार ने जो रुख अपनाया है कांग्रेस पूरी तरह से उसके साथ है। उन्होंने लिखा, 'जम्मू-कश्मीर भारत का अखंड और अभिन्न अंग है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 14 Jun 2018, 9:29 PM IST

Congress

कश्मीर मसलाः UN ने सेना पर उठाए सवाल तो मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर कश्मीरियों से ज्यादती करने के संयुक्त राष्ट्र के आरोपों को मोदी सरकार ने तुरंत खारिज कर दिया था। अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी इस मामले में मोदी सरकार के स्टैंड का समर्थन किया है। कांग्रेस ने कहा कि विदेश मंत्रालय की बात का अनुमोदन करते हुए कहा, 'यह भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है जो पूर्वाग्रह से प्रेरित है।'

'भारत सरकार के रुख पर हमारा पूरा समर्थन'

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मसले पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर भारत सरकार ने जो रुख अपनाया है कांग्रेस पूरी तरह से उसके साथ है। उन्होंने लिखा, 'जम्मू-कश्मीर भारत का अखंड और अभिन्न अंग है। यह रिपोर्ट निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। इस रिपोर्ट को हम खारिज करते हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में बिना किसी जानकारी के यह रिपोर्ट तैयार की है।’

कैंसर का इलाज कराने अमरीका गए थे मनोहर पर्रिकर, सुनाई शानदार खबर

कांग्रेस ने रिपोर्ट पर उठाए अहम सवाल

- यह रिपोर्ट जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के आतंक को कैसे उचित ठहरा सकती है?
- क्या संयुक्त राष्ट्र को भारतीय सरजमीं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर गौर नहीं करना चाहिए?

संघर्ष, रहस्य और रोमांचः चाय की दुकान वाला मदन पंडित यूं बन गया दाती महाराज

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में लगाए थे ये आरोप

- भारतीय सुरक्षाबलों पर कश्मीरियों के मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगा है।
- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही गई है।
- इन मानवाधिकार उल्लंघनों की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।
- जुलाई 2016 से अप्रैल 2016 की अवधि के लिए आई इस रिपोर्ट में 165 लोगों की हत्या की बात कही गई है।
- जम्मू-कश्मीर में सैन्य बलों ने नागरिकों के साथ अपहरण, हत्या, यौन हिंसा जैसे अपराधों को अंजाम दिया है।