भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 22,752 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 482 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Ministry of Health and Family Welfare ) के मुताबिक, इसमें 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक 4,56,831 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।