नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ( Delhi Health Minister Satyendra Jain ) की कोरोना रिपोर्ट ( Corona report ) आ गई है। सत्येंद्र जैन ( Satyendra Jain ) की कोरोना निगेटिव आई है। सूत्रों के अनुसार सत्येंद्र जैन फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत अभी पूरी तरह से स्थिर है। आपको बता दें कि Satyendra Jain को मंगलवार को तेज बुखार आया था, जिसके बाद उनको पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ( Rajiv Gandhi Superspeciality Hospital ) में भर्ती कराया गया था। उनके लक्षण देखकर डॉक्टरों ने कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus infection) की आशंका जताई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री का कोरोना टेस्ट ( Corona test ) कराया गया था।