दरअसल, हमेशा से परंपरा यह है कि सुप्रीम कोर्ट में जज कोर्ट मास्टर को आदेश लिखवाते हैं, जो शार्टहैंड में आदेश लिखते हैं और बाद में उसे टाइप किया जाता है। इसके बाद जज को उसे दिखाया जाता है। भूल-चूक सुधार के लिए फिर से टाइप किया जाता है। ऐसे में स्टाफ को कई बार जज ( Judge ) के पास जाना पड़ जाता है।