कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत के साथ जो मोबाइल कॉलर ट्यून लॉच की गई है, उसमें कहा गया है कि नया साल कोविड-19 की वैक्सीन के रूप में नई आशा की किरण लेकर आया है। कॉलर ट्यून में कहा गया है कि भारत में विकसित टीका बीमारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी है। इसमें कहा गया है, 'भारत में बनी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। कोविड के विरूद्ध हमें प्रतिरोधक क्षमता देती है। कॉलर ट्यून के माध्यम से सरकार ने लोगों से कोरोना वैक्सीन पर पूरा भरोसा करने और इसको लेकर उड़ रही सभी अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की है। कॉलर ट्यून में कहा गया है कि सभी देशवासी कोरोना वैक्सीन पर विश्वास करें और अपना नंबर आने पर इसको जरूर लगवाएं, क्योंकि हारेगा कोरोना तो जीतेगा भारत।