कैसे करवाएं वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन
सबसे बड़ा सवाल यह है कि वैक्सीन पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं? इसके लिए CoWIN ऐप पर सेल्फ-रजिस्टर कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें ये ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए 12 फोटो आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स- जैसे कि वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पेंशन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद, बेनिफिशियरी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा, जिसमें मिली तारीख, वैक्सीनेशन का टाइम और जगह दी जाएगी।