स्पेन को पीछे छोड़ा
21 जुलाई को देश में कोरोना से 670 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 28,723 हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में सातवें पायदान पर पहुंच गया है। उसने स्पेन को पीछे छोड़ दिया है, जहां कोरोना से 28, 422 लोगों की जान गई है।