1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: नए साल के जश्न पर लगी रोक, इन राज्यों ने सेलिब्रेशन पर लगाया बैन

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई यात्रा स्थगित कर दी है कोरोना के चलते देश के कई राज्यों ने नए साल के जश्न पर रोक लगा दी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 Dec 2020, 10:35 PM IST

Coronavirus: नए साल के जश्न पर लगी रोक, इन राज्यों ने सेलिब्रेशन पर लगाया बैन

Coronavirus: नए साल के जश्न पर लगी रोक, इन राज्यों ने सेलिब्रेशन पर लगाया बैन

नई दिल्ली। ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। यही वजह है कि भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई यात्रा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही हाल ही में ब्रिटेन से आए यात्रियों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। भारत ने यूके से आने वाली सभी हवाई उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इसके सथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन में पाए गए नए कोरोना वायरस से न घबराने की अपील की है, बावजूद इसके क्रिसमस और नए साल के सभी उत्सव खटाई में पड़ते नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते देश के कई राज्यों ने नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है।

बच्चों को नहीं दी लगाई जाएगी Corona vaccine, जानिए किस उम्र के लोग ज्यादा असुरक्षित

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटी महाराष्ट्र सरकार ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है। उद्धव ठाकरे सरकार ने क्रिसमस और नए साल में आने वाले आगंतुकों और पार्टी में जाने वाले लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, सरकार के इस फैसले से पहले से कोरोना की मार झेल रहा मार्केट बुरी तरह प्रभावित होता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार की ओर जारी दिशा निर्देश के अनुसार 22 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच दुकानें या अन्य प्रतिष्ठान देर रात तक नहीं खुल सकेंगी। राज्य में नाइट कर्फ्यू रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।

Corona Vaccine को लेकर खुशखबरी: जानें दिल्ली कब पहुंच रही टीके की पहली खेप?

तमिलनाडु: महाराष्ट्र की तर्ज पर तमिलनाडु ने भी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी, 2021 को समुद्र तटों, होटलों, क्लब और रिसॉर्ट्स में आयोजित होने वाली नए साल की पार्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार के फरमान के बाद अब 31 दिसंबर और एक जनवरी को समुद्र तटों पर एंट्री नहीं मिल सकेगी। इसके साथ ही समुद्र तट के पास रेस्टोरेंट, होटल और क्लब रिसोर्ट में भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

खतरा: ब्रिटेन से बाहर निकला नया कोरोना वायरस, अब इन 5 देशों में भी फैला

गुजरात:कोरोना वायरस ?स के फैलाव को रोकने के लिए गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही नए साल के जश्न में 31 दिसंबर को कोई पार्टी नहीं हो सकेगी। गुजरात पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर को होने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इस दौरान पुलिस के जवान सिविल वर्दी में रहकर लोगों की निगरानी भी करेंगे। जिसने भी नियम तोड़ा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।