हिमाचल में भी कोरोना वायरस ( coronavirus In Himachal ) का संदिग्ध मामला सामने आया है। हिमाचल के बिलासपुर ( Bilaspur ) में मिले कोरोना वायरस के संदिग्ध को जांच के लिए मंगलवार को आइजीएमसी शिमला लाया गया था। वहीं, संदिग्ध के वहां पहुंचते ही पूरे अस्पताल में हडकंप मच गया। बता दें कि बिलासपुर का रहने वाला ये व्यक्ति 29 फरवरी को दक्षिण् कोरिया से लौटा था।