देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के मरीजा का आंकड़ा 435 तक पहुंच गया है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां कोरोनो से पीड़ितों की संख्या 89 हो गई है। वहीं आज 15 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 14 मामले अकेले मुंबई के हैं। इसके अलावा देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।