कोरोना के प्रकोप ( Coronavirus Impact ) से देश को बचाने के लिए भारत सरकार ने बड़ी ट्रैवल एडवाइजरी ( travel advisory ) जारी की है। सरकार ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कर्मचारियों, कूटनीतिक मामलों और सरकारी प्रॉजेक्ट से जुड़े अहम अधिकारियों पर ये बैन लागू नहीं होगा। उन्हें इससे दूर रखा गया है।