आज हरिद्वार में होगी लॉन्च
आचार्य बालकृष्ण ( Acharya Balakrishna ) ने जानकारी दी है कि इसके लिए शोध संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट ( PRI ), हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( NIMS ), जयपुर द्वारा किया गया है। दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी और हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया, यह कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक दवा है, जिसे संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।