23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में पहली मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Coronavirus के खतरे बीच जम्मू-कश्मीर में पहली मौत 65 वर्षीय बुजुर्ग ने गंवाई जान, चार अन्य लोग भी संपर्क में थे विदेश के घाटी पहुंचे 152 लोग, क्वारंटाइन में रखा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Mar 2020, 11:11 AM IST

coronavirus

कोरोना के चलते जम्मू-कश्मीर में पहली मौत

नई दिल्ली। देशभर में लगातार कोरोनावायरस ( coronavirus ) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक देश में 600 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लॉकडाउन ( Lock Down ) के बीच भी देश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर ( Jammu-kashmir ) से बहुत बड़ी खबर सामने आई है।

यहां कोरोनावायरस के चलते पहली मौत का मामला सामने आया है।

कश्मीर में 65 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की डलगेट स्थित चेस्ट डिजीज(सीडी) अस्पताल में गुरुवार सुबह मौत हो गई। खास बात यह है कि इस शख्स के संपर्क में आने से चार और लोग कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल इन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है।
21 दिन के लॉकडाउन के बीच भारती रेलवे ने लिया एक और बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, कई राज्यों में कोरोना के चलते होगा बुरा हाल

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। कोरोना को हराने के लिए लागू किए लॉकडाउन का व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।

लेकिन इस बीच संक्रमित लोगों की मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। जो बड़ी चिंता का कारण बन सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस की वजह से जान गंवा चुके 65 वर्षीय बुजुर्ग डायबिटीज और तनाव के साथ-साथ ओबेसिटी जैसी बीमारियों के भी शिकार थे।

दरअसल दुनियाभर के डॉक्टर बार-बार बता रहे हैं कि जिन सीनियर सिटीजन में डायबिटीज समेत तमाम बीमारियां है उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 152 लोगों के बारे में पता चला है जो विदेश से लौटे हैं लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इनमें यूएई, ईरान, हंगरी, ताइवान, मलेशिया, कंबोडिया, इटली, सऊदी अरब, बंगलादेश और कजाकिस्तान से वापस लौटे लोग शामिल हैं। फिलहाल उन सभी को क्वारंटीन में रखा गया है।