
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट की वजह से संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालय में आज से कामकाज शुरु हो जाएगा। कोरोना संकट की वजह से दोनो सचिवालय 27 दिन तक लगातार बंद रहा। दोनों सचिवालय का कामकाज कोविड-19 ( Covid-19 ) के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 24 मार्च को बंद कर दिया गया था।
हालांकि संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल को समाप्त होना था लेकिन कोरोना संकट के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दी गई थी । सोमवार से सभी संयुक्त सचिव स्तर और उसके उपर के अधिकारी कार्यालय से काम करेंगे। जरूरत के हिसाब से निचले स्तर के कर्मचारियों को काम पर बुलाए जाएंगे। यानि अन्य अधिकारी बारी-बारी से काम करेंगे। आदेश में आगे कहा गया है कि कार्यालय से काम करते हुए सचिवालय के कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था का पालन करेंगे। ई-कार्यालय में फाइल इलेक्ट्रानिक माध्यम से भेजे जाएंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक लगे देशव्यापी लॉकडाउन को तेलंगाना मंत्रिमंडल ने राज्य में 7 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 5 मई को राज्य के हालात का जायजा लिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि सोमवार से राज्य में फूड डिलीवरी ऐप के संचालन की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तेलंगाना में इस वायरस की वजह से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 186 मरीज इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। वहीं राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की तादाद 844 है।
कोरोना मरीजों की संख्या 13,295
भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 20 अप्रैल को 13, 295 हो गई है। मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 519 मौतें हुई हैं और अब तक कुल 2302 (1 माइग्रेटेड) मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,324 नए मामले सामने आए हैं।
Updated on:
20 Apr 2020, 9:44 AM IST
Published on:
20 Apr 2020, 9:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.