हरियाणा में 50,000 से ज्यादा मामले
बता दें कि हरियाणा में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच चुकी हैं। जबकि, वायरस की वजह से 578 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार और रविवार को वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन, लोगों की आवाजाही और यातायात पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें भी खुलेंगी।