22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Lockdown के दौरान सामने आए अजब-गजब मामले, परेशान युवक ने लगाई फांसी तो किसी ने दांत काटकर बुजुर्ग की ली जान

Lockdown के दौरान सामने आए अजब-गजब मामले, परेशान युवक ने लगाई फांसी तो किसी ने दांत काटकर बुजुर्ग की ली जान

Highlights -। भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है -भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हजार पार कर गई है -इसको देखते हुए पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 29 Mar 2020, 10:22 AM IST

#coronavirus lockdown

#coronavirus lockdown

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई लड़ी जा रही है। भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हजार पार कर गई है। इसको देखते हुए पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। लोग केवल जरूरी सामान के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान कुछ एेसी घटना सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए है। पहली घटना गुजरात के जामनगर की है, जहां लॉकडाउन के चलते घर से बाहर न निकल पाने पर 21 साल के लड़के ने फांसी लगा कर खुद को मौत के घाट उतार लिया। वहीं दूसरी घटना तमिलनाडु के थेनी जिले की है जहां होम क्वारैंटाइन किया गया लड़का घर से भाग निकला और बाहर आकर उसने बुजुर्ग महिला की दांत से काटकर हत्या कर दी। वहीं तीसरी घटना में तमिनाडु के थेनी जिले की ही है।


जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के चौथे दिन गुजरात के जामनगर में कौशिक मंडेरा ने फांसी लगा ली। युवक राजकोट में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर जामनगर पहुंचा था। वह घर से नहीं निकल पा रहा था। कौशिक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा घर से नहीं निकल पाने के चलते परेशान हो गया था। रात में वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।


युवक ने बुजुर्ग का दांत काटकर मार डाला

जहां 32 वर्षीय युवक ने पड़ोस की बुजुर्ग महिला को दांतों से काटकर मार डाला। आरोपी युवक का नाम मणिकंदन है। कुछ दिन पहले ही वह श्रीलंका से लौटा था। तब से उसे होम क्वारैंटाइन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को वह नग्न हालत में घर से भाग निकला और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला को उसने कई बार दांतों से गर्दन पर काटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मणिकंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कोरोना की जांच की गई है। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है। एेसी ही कई चौंका देने वाली खबरें लॉडाउन के दौरान सामने आ रही है।