6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 45 केस, जलगांव जिले ने बढ़ाई चिंता

Coronavirus In Maharashtra अब तक कुल 45 डेल्टा प्लस वेरिएंट मामले आए सामने, जीनोम सिक्वेंसिंग सैंपल में 80 फीसदी इसी वेरिएंट के केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Aug 2021, 10:55 AM IST

Coronavirus In Maharashtra

Coronavirus In Maharashtra

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना ( Coronavirus In Maharashtra ) की रफ्तार को लेकर भले ही कुछ हद तक राहत मिली हो, लेकिन अब तक प्रदेश में कोरोना घातक वेरिएंट डेल्ट प्लस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में अब तक डेल्ट प्लस वेरिएंट ( Delta Plus Variant ) के 45 मामले दर्ज किए गए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में आठ अगस्त तक डेल्टा प्लस कोविड -19 के कुल 45 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चिंता जलगांव जिले ने बढ़ाई है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस तीसरी लहर का खतरा! स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कब लगेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के इन जिलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा
महाराष्ट्र के चार से ज्यादा जिलों में मौजूदा समय में डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा नजर आ रहा है। इनमें सबसे ज्यादा चिंता जलगांव जिले ने बढ़ाई है।





























जिलाडेल्ट प्लस वेरिएंट केस
जलगांव13
रत्नागिरी11
मुंबई06
थाने05

पुणे


03

जीनोम सिक्वेसिंग सैंपल में 80 फीसदी डेल्ट प्लस
स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में से 80 फीसदी मामलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था।

वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।

पहली और दूसरी लहर भले चली गई है, लेकिन त्योहारों का मौका है और ऐसे मे हमें सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी हाल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना है और तीसरी लहर को आने से रोकना है।

सीएम ठाकरे ने यह भी कहा कि वायरस लगातार खुद को बदल रहा है और डेल्टा प्लस वेरिएंट भी तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि मुंबई में जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं।

पुणे, अहमदनगर, सोलापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी - इन जिलों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में प्रशासन की जवाबदेही ज्यादा है।

पुरुषों में ज्यादा डेल्टा प्लस वेरिएंट
डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुल 45 मामलों में सबसे ज्यादा केस पुरुषों के सामने आए हैं। इनमें से 27 पुरुषों में ये वेरिएंट पाया गया है। जबकि 18 महिलाओं में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। जबकि 6 मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। यानी अवयस्कों में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट मामले नजर आ रहे हैं, जो चिंता बढ़ाने वाला है।

15 अगस्त से शुरू होगी लोकल ट्रेन
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन को भी 15 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही इसमें यात्रा की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना से अनाथ बच्चों को दिया जाएगा 5 लाख रुपए का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

बता दें कि महाराष्ट्र ने 8 अगस्त को 5,508 नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए हैं। जबकि 151 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 63,53,328 तक पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 13,39,96 हो गई है।

4,895 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वालों की संख्या 61,44,388 हो गई। महाराष्ट्र में अब 71,510 सक्रिय कोरोनावायरस मामले हैं।