20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरी स्टेज में नहीं पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरी स्टेज में नहीं पहुंचा

देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ना जारी। सोमवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंची। देश में दूसरे फेज में चल रहा कोरोना वायरस- स्वास्थ्य मंत्रालय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 31 Mar 2020, 12:42 AM IST

कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरे चरण में नहीं, लेकिन मरीजों की संख्या 1200 के पार

कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरे चरण में नहीं, लेकिन मरीजों की संख्या 1200 के पार

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस का प्रकोप अभी लोकल ट्रांसमिशन स्टेज यानी दूसरे चरण में ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कोरोना भारत में अभी तीसरे चरण यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में नहीं पहुंचा है। हालांकि देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों की संख्या 1200 के पार हो गई है। जबकि 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 100 से अधिक लोग ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। दिल्ली में मरीजों की संख्या 97 तक पहुंच गई है।

कोरोना वायरस के दौरान क्या करें- क्या ना करें की सलाह

इससे पहले देर शाम स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि लोग बीमारी को लेकर पूरी तरह से जागरूक रहे। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण चार लोगों की मौत हुई है और 92 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 1071 कुल मामले सामने आए हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से 'क्या करें और क्या न करें' से संबंधित हिदायतों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि वायरल संक्रमण की प्रारंभिक पहचान बीमारी से लड़ने में बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले 24 घंटों में आए 92 नए मामलों और चार मौतों के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,071 तक पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली के निजामुद्दीन में सैकड़ों संदिग्ध मरीज मिले, WHO की टीम मौके पर

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10 आपातकालीन समूहों का गठन चिकित्सा आपातकाल, अस्पताल प्रबंधन, सामुदायिक जुटाव इत्यादि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया है और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया गया है। अग्रवाल ने कहा, "कोरोना वायरस के अधिकांश पॉजिटिव मामलों में एक यात्रा इतिहास रहा है।" उन्होंने कहा, "हमें सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। यहां तक कि एक व्यक्ति की लापरवाही भी कोरोनावायरस के प्रसार में एक बड़ी भूमिका निभा सकती है।"

ये भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने कंट्रोल रूम बनाया, महामारी के लिए राज्यों के साथ समन्वय पर होगा काम

कोरोना वायरस के 38,442 टेस्ट किए गए

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डॉ. रमन गंगाखेडकर ने कहा कि 38,442 कोरोनावायरस परीक्षण अब तक किए गए हैं और यह अभी भी अपनी परीक्षण क्षमता के 30 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि 47 निजी प्रयोगशालाओं ने तीन दिनों में 1,334 लोगों का परीक्षण किया है।