20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / कनिका को कोरोना की वजह से देश के कई सांसद और मंत्रियों की जान को खतरा!

कनिका को कोरोना की वजह से देश के कई सांसद और मंत्रियों की जान को खतरा!

Bollywood Singh Kanika Kapoor में Coronavirus की पुष्टि कनिका की वजह से देश के सांसदों और मंत्रियों की जान को खतरा कनिका की पार्टी में थे सांसद दुष्यंत सिंह गुरुवार को संसद पहुंचे थे दुष्यंत, कई सांसदों से संपर्क में आए यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप भी थे पार्टी में मौजूद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Mar 2020, 3:28 PM IST

kanika kapoor

कनिका कपूर, बॉलीवुड सिंगर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) कोरोनावायरस ( coronavirus ) पॉजिटिव पाई गई हैं। लंदन से लौटकर कनिका एयरपोर्ट से छिपकर सीधे लखनऊ पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि कनिका रविवार को एक पार्टी में हिस्सा लिया।

इस बीच जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि कनिका के कोरोना की वजह से देश के 350 सांसदों ( MP ) और मंत्रियों की जान को खतरा बढ़ गया है।

दरअसल लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।

लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्यंत बीते दिन संसद गए थे। ऐसे में दुष्यंत से सभी सांसद और हाउस में मौजूद लोग संपर्क में आए।

अभी भी जिंदा है निर्भया का एक दोषी, कई लोग नहीं देख पाए उसका चेहरा

माना जा रहा है कि इस वजह से सभी सांसदों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
इसका खुलासा होने के बाद दुष्यंत सिंह ने कुछ आइसोलेट कर लिया है।

आपको बता दें कि लखनऊ में आयोजित हुई इस पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप समेत यूपी के कई बड़े नेता और अफसर शामिल थे।

इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है। वहीं राजनीतिक जगह में भी हलचल मची हुई है।
वहीं कनिका के पिता के मुताबिक पार्टी में तीन सौ से चार सौ लोग मौजूद थे।

इसी अपार्टमेंट में कनिका का पूरा परिवार रहता है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कनिका के परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है।