19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronavirus: भारत में 24 घंटे के भीतर सामने आए 69 नए केस, संक्रमित की संख्या 242

Coronavirus: भारत में 24 घंटे के भीतर सामने आए 69 नए केस, संक्रमित की संख्या 242

भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस का प्रसार। देश के 242 केसों में 32 विदेशी नागरिक भी हैं शामिल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 5 की मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 21 Mar 2020, 7:55 AM IST

Coronavirus

Coronavirus

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 242 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इनमें 32 विदेशी भी शामिल हैं। हांलाकि चौंकाने वाली बात यह है बीते 24 घंटे के भीतर देश में 50 नए मामले सामने आ गए हैं। और तो और पिछले दो घंटों के भीतर 19 केस सामने आए हैं और संख्या 223 से बढ़कर 242 पहुंच गई है।

कोरोनावायरस को लेकर सामने आई सबसे बड़ी जानकारी, साबुन-हैंड सैनेटाइजर के इस्तेमाल पर खुलासा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी, "भारत में COVID-19 के कुल पॉजिटिव केस अब 223 हो गए हैं, इनमें 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक इस बीमारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है।"

दुनिया भर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस जानलेवा वायरस से अब तक देश में 23 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। यहां तीन विदेशी नागरिकों समेत 52 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि केरल में 28 और राजधानी दिल्ली में 17 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा से जुड़े उत्तर प्रदेश में कोरोनो वायरस के 23 मामले मिले हैं, जिसमें 1 विदेशी नागरिक भी शामिल है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा से 2-2, उत्तराखंड (3) और छत्तीसगढ़, पुडुचेरी और चंडीगढ़ से 1-1 मामले सामने आए हैं।

वैज्ञानिकों ने किया खुलासा- चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने वाली है

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा और कर्नाटक में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया था, यहां क्रमशः 17 और 15 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, नए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर में 4 और लद्दाख में 10 मामल सामने आए हैं।

कोरोना वायरस स की जांच को रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों मरीज..." src="https://new-img.patrika.com/upload/2020/03/19/corona_virus_4_5915358-m.jpg">

आंध्र प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद तीन है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर काबू करने के लिए सामाजिक दूरियां बढ़ाने और सभी शैक्षणिक संस्थानों, व्यायामशालाओं, संग्रहालयों, सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्रों, स्वीमिंग पूल और सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने की एडवायडरी भी जारी की है।

Coronavirus को लेकर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

सरकार ने इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए यूरोपीय संघ, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, फिलीपींस और अफगानिस्तान से सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्र सरकार ने 22 मार्च से 29 मार्च तक भारत में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।