20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronavirus: इस हेल्पलाइन नंबर को मिलाएं और तुरंत मदद पाएं

Coronavirus: इस हेल्पलाइन नंबर को मिलाएं और तुरंत मदद पाएं

24 घंटे-7 दिन काम, हेल्पलाइन का नंबर- 8010066066 आरएसएस की सेवा भारती ने खोली कोरोना हेल्पलाइन। लॉकडाउन के दौरान लोगों की परेशानी की जाएगी दूर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 26 Mar 2020, 7:52 PM IST

corona_helpline.jpg

corona helpline

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन-सेवा भारती ने कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली में हेल्पलाइन शुरू की है। लॉकडाउन के दौरान काम करने वाली इस हेल्पलाइन से कोई भी मदद हासिल कर सकता है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी। हेल्पलाइन का नंबर 8010066066 है।

सेवा भारती ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। दिल्ली में कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर सेवा भारती के सहायता केंद्र से संपर्क कर सकता है। सहायता केंद्रों पर चिकित्सक और कार्यकर्ता परामर्श देने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

Big News: Coronavirus को लेकर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान #Coronavirus #PMModi

सेवा भारती ने कहा है कि दिल्ली के हर हिस्से में मदद पहुंचाने के लिए सेवा भारती वालेंटियर्स की मदद ले रहा है। जो लोग संकट की इस घड़ी में वालेंटियर्स बनकर सेवा देना चाहते हैं तो वह भी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। सेवा भारती ने कहा है कि जो लोग आर्थिक मदद देना चाहते हैं तो वह दान भी कर सकते हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 24 मार्च की रात 12 बजे से लेकर 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन है।

कोरोना वायरस को लेकर सच साबित हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी, सरकार ने नहीं सुनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को रात आठ बजे पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के कारण गरीब व मजदूरों की रोजी-रोटी छिन चुकी है। ऐसे लोगों को भोजन आदि मुहैया कराने के लिए सेवा भारती ने यह पहल की है।

आरएसएस पहले ही कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों की मदद की अपील कर चुका है।







भाजपा ने भी इसके लिए अलग से तैयारी की है। गरीब, रेहड़ी पटरी, मजदूरों और रोज कमाने वालों के लिए जिंदगी मुश्किल न हो इसके लिए भाजपा आज से पूरे देश मे 'महाभोज' शुरू कर रही है।

इस अभियान के दौरान इस काम के लिए चुने गए पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता हर रोज 5 करोड़ गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएंगे। इस तरह अगले 21 दिनों तक यह योजना जारी रहेगी।

गौरतलब है कि बुधवार को ही इसका फैसला ले लिया गया था। भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में इस आशय का फैसला लिया था।