20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronavirus: तस्वीरों में देखें ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान देशभर का हाल

Coronavirus: तस्वीरों में देखें ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान देशभर का हाल

Coronavirus के चलते देश में हुई 7वीं मौत गुजरात के सूरत में 67 वर्ष के बुजुर्ग की मौत 31 मार्च तक देश के कई राज्य हुए लॉकडाउन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Mar 2020, 5:20 PM IST

janata curfew

जनता कर्फ्यू के बीच देशभर का हाल

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। पीएम मोदी की ओर से आह्वान के बाद जनता कर्फ्यू को पूरे देश का जबरदस्त समर्थन मिला है। लेकन इस बीच जो बुरी खबर आई है वो ये कि एक ही दिन में देश में कोरोनावायरस के चलते तीसरी मौत हो चुकी है।

गुजरात के सूरत में रविवार को कोरोना से तीसरी मौत की खबर आई है। 67 साल के एक बुज़ुर्ग की सूरत के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं इससे पहले महाराष्ट्र में दूसरी और बिहार में एक मौत की खबर सामने आई थी। यानी अब तक देश में कोरोना के चलते 7 मौत हो चुकी हैं।

बात जनता कर्फ्यू की करें तो देशभर में लोगों ने जनता कर्फ्यू को भरपूर समर्थन दिया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह सड़कें सुनसान दिखीं।

वहीं हर तरफ सिर्फ सन्नाटा ही पसरा रहा। आईए तस्वीरों में देखते हैं जनता कर्फ्यू के दौरान कैसा रहा देश का हाल...

ओडिशा में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। प्रदेशभर में लोगों ने जनता कर्फ्यू को जोरदार समर्थन किया। वहीं सेंड आर्टिस्ट सुरदर्शन ने भी अपनी कला के जरिये जनता कर्फ्यू का समर्थन किया।

राजधानी दिल्ली में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। यहां के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कनॉट प्लेस पर सन्नाट पसरा नजर आया। सड़कों पर कबूतरों की मौजूदगी जरूर नजर आई लेकिन जनता पूरी तरह नदारद रही।

पहाड़ों पर भी जनता कर्फ्यू को जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाजारों में सन्नाट पसरा नजर आया।

केरल में भी जनता कर्फ्यू का सीधा असर देखने को मिला। यहां पर भी लोगों ने पीएम मोदी के आह्वान को जमकर समर्थन किया।

महााष्ट्र के पुणे में जनता कर्फ्यू के दौरान हर तरफ सन्नाटा दिखाई दया। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को सैनेटाइज करने का काम किया गया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के काफी केस सामने आए हैं।

पंजाब के अमृतसर में लोगों ने जनता कर्फ्यू के दौरान पीएम मोदी की ओर से की अपील का अभिवादन किया और पांच बजे अपने घरों के दरवाजे और बालकनियों से ताली, थाली, शंख बजाकर कोरोना के लिए काम कर रहे सेनानियों की हौसला अफजाई की।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी लोगों ने ठीक पांच अपनी बालकनी में आकर ताली, थाली बजाकर कोरोना सेनानियों का अभिवादन कया।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी जनता कर्फ्यू पर पूरी तरह सन्नाटा ही रहा। सड़कों पर किसी भी तरह की हलचल नहीं देखने को मिली। मुख्य बाजारों में भी शांति का ही पहरा था।