26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, फ्लाइट शुरू होते ही और तेजी से फैलेगा Coronavirus, देश के 15 एयरपोर्ट Danger Zone में

Highlights -नेशनल लॉकडाउन में विमान सेवा, ट्रेन सेवा समेत गैर जरूरी सड़क परिवहन सेवा को पूरी तरह रोक दिया गया है क्योंकि संक्रमण के इससे एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है -देश में कोरोना वायरस का ज्यादातर संक्रमण विदेश से जहाज से आए लोगों के कारण ही फैला है -ट्रेनों के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट को भी दोबारा शुरू करने की बात कही जा रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 16 May 2020, 10:19 AM IST

स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, फ्लाइट शुरू होते ही और तेजी से फैलेगा Coronavirus, देश के 15 एयरपोर्ट Danger Zone में

स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, फ्लाइट शुरू होते ही और तेजी से फैलेगा Coronavirus, देश के 15 एयरपोर्ट Danger Zone में

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। 24 मार्च से देश लॉकडाउन है। लोग अपने-अपने घरों में कैद है। नेशनल लॉकडाउन में विमान सेवा, ट्रेन सेवा समेत गैर जरूरी सड़क परिवहन सेवा को पूरी तरह रोक दिया गया है क्योंकि संक्रमण के इससे एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है। देश में कोरोना वायरस का ज्यादातर संक्रमण विदेश से जहाज से आए लोगों के कारण ही फैला है। अब सुनने में आ रहा है कि ट्रेनों के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट को भी दोबारा शुरू करने की बात कही जा रही है। इस दौरान अंग्रेजी खबर की रिपोर्ट में एक स्टडी प्रकाशित की गई है कि अगर ये उड़ाने फिर से शुरू होती है तो कोरोना के मामले और तेज गति से फैलेंगे। इस स्टडी में भारत के 15 एयरपोर्ट को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। बता दें कि देश में 1,364 एयरपोर्ट है।

दिल्ली एयरपोर्ट सबसे ज्यादा खतरनाक

स्टडी में यह भी कहा गया है कि भारत में जनसंख्या ज्यादा है और लगातार घरेलू उड़ानें कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने के प्रमुख कारणों में एक है। अलग-अलग देशों से आने वाले लोग भी फ्लाइट और एयरपोर्ट पर संक्रमण फैला सकते हैं। इस स्टडी में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सबसे ज्यादा हाई रिस्क (0.5) वाला बताया गया है। इसके बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट (0.45) और बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा (0.27) हाई रिस्क की लिस्ट में शामिल हैं।

चाइना के बीजिंग एयरपोर्ट सब ज्यादा रिस्क

वहीं, दूसरे देश के एयरपोर्ट की बाद करें तो इसमें सबसे पहले नंबर पर चीन की कैपिटल बीजिंग एयरपोर्ट है, जहां हाई रिस्क का रेट 0.74 है। इसके बाद हांगकांग का नंबर आता है। सिंगापुर एयरपोर्ट तीसरे और दिल्ली एयरपोर्ट चौथे नंबर पर है।

वायरस फैलने की शुरुआत एयरपोर्ट से हुई

इस स्टडी में कहा गया है कि कोरोना वायरस से लड़ रहे भारत के लिए सबसे ज्यादा खतरा डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों से है। वायरस के संक्रमण फैलने की शुरुआत एयरपोर्ट से ही हो रही है। भारत के लिए 10 सबसे हाई रिस्क वाले एयरपोर्ट में 8 तो सबसे ज्यादा बिजी एयरपोर्ट भी हैं। स्टडी में ये पाया गया है कि 20 सबसे ज्यादा रिस्क वाले एयरपोर्ट में 15 एयरपोर्ट भारत में स्थित हैं।

सीमित संख्या में होंगी उड़ान

अधिकतर फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू से होंगी। चेन्नै के लिए एक फ्लाइट होगी। यह कोच्चि-चेन्नै फ्लाइट होगी जो 19 तारीख को चलेगी। दिल्ली के लिए 173, मुंबई के लिए 40, हैदराबाद के लिए 25 और कोच्चि के लिए 12 फ्लाइटें होंगी। माना जा रहा है कि दिल्ली से जो फ्लाइट्स होंगी वो जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, कोच्चि, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, गया, लखनऊ और कुछ दूसरे शहरों के लिए होंगी।