मध्यप्रदेश में नकली प्लाज्मा कांड के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों से जो जानकारी जुटाई है, उसमें सामने आया कि प्लाज्मा थैरेपी आरंभ होने के बाद करीब छह महीने में 116 कोरोना मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया गया। इसमें से 25 मरीजों की मौत हो गई, लेकिन किसी भी मामले में कोई शिकायत नहीं होने पर किसी तरह की जांच नहीं की गई।