30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 13,203 नए मामले सामने आए, 131 की मौत

चौथे दिन लगातार कोरोना केस 15 हजार से कम। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर हुई 1 लाख 84 हजार।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus

मृत्यु दर और एक्टिव केस में लगातार गिरावट जारी।

नई दिल्ली। पिछले एक साल से देशभर में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी है। एक करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 13,203 नए कोरोना केस सामने आए और 131 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। राहत की बात ये है कि लगातार चौथे दिन 15 हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 67 हजार 736 हो गए हैं। एक लाख 53 हजार 470 लोगों को जान जा चुकी है। एक करोड़ तीन लाख 30 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैंं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 84 हजार हो गई है।

दूसरी तरफ आईसीएमआर ने जानकारी दी है कि 24 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 23 लाख 37 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 5.70 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा हैं। साथ ही मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट जारी है।