केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड—19 वायरस से 47,262 लोग संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,17,34,058 हो गई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित 275 लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 1,60,441 लोग दम तोड़ चुके हैं।