नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण और बजट सत्र के बीच आज से कई राज्यों में बोर्ड की कक्षाओं के साथ अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोलने की राज्य सरकारों ने इजाजत दी है। गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में नौवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के बाद अब पांचवीं से नौंवी और 11वीं कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोलने की मंजूरी दी है।