27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19: तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर लगाई रोक

कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए फीस बढ़ोतरी पर लगाई रोक सीएम ने मीडिया को खुद दी इस फैसले की जानकारी अब तेलंगाना में 7 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Apr 2020, 4:42 PM IST

4317243e-8908-4fb5-9e4f-0e19bcb7aa80.jpg

नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन ( Corona Crisis and Lockdown ) के बीच तेलंगाना सरकार ( Telangana Government ) ने निजी स्कूलों प्रबंधकों से शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में फीस वृद्धि नहीं करने का आदेश दिया है। यह निर्णय राज्य सरकार ने COVID-19 को देखते हुए लिया है। सोमवार को इसकी घोषणा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ( CM K Chandrashekhar Rao ) ने निजी स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट को देखते हुए नवीन शिक्षा सत्र में फीस न बढ़ाने को कहा है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संकट के दौरान फीस बढ़ाना सही निर्णय नहीं माना जाएगा।

Lockdown 2.0: आज से देशभर में लॉकडाउन से राहत, दिल्ली-NCR छूट से बाहर

उन्होंने कहा कि छात्रों के अभिभावकों के लिए फीस बढ़ोतररी से नई तरह की समस्याएं उठ खड़ी हो सकती हैं। प्रदेश सरकार के आदेश में कहा गया है कि नया आदेश सभी निजी स्कूल प्रबंधकों पर समान रूप से लागू होगा।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही तेलंगाना देश का पहला राज्य हो गया जिसने लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर नाव ने कहा कि कहा कि कैबिनेट ने 7 मई तक राज्य में तालाबंदी का विस्तार करने का फैसला किया है।

चंद्रबाबू नायडू का जन्म दिन आज, ससुर को सत्ता से बेदखल कर पहली बार बने थे CM

सात मई के बाद लॉकडाउन को जारी रखने को लेकर कैबिनेट की बैठक पांच मई को आहूत की गई है। इस मामले में सरकार कोरोना की स्थितियों को देखते हुए समुचित फैसला लेगी। बता दें कि अब तक तेलंगाना में कुल 844 सक्रिय COVID-19 मामले पाए गए हैं। कोरोनावायरस ने राज्य में अब तक कुल 18 लोगों की मौत हुई है। जीवन का दावा किया है।

दूसरी तरफ NEET, JEE मेन और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए राज्य सरकार की ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ( TSBIE ) द्वारा 12 मई तक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।