दरअसल, देश में Unlcok का आगाज हो चुका है और फिर Unlock 3.0 जारी है। ऐसे में केन्द्र ने राज्यों कों पावर दिया है कि वह अपने हिसाब से कोरोना को लेकर गाइडलाइंस ( corona Guidelines ) जारी कर सकते हैं। इसी कड़ी मे ममता सरकार (Mamta Government on coronavirus ) ने हवाई यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए हैं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, जिन राज्यों में कोरोना के अधिक मामले हैं वहां से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स पर अगामी 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई (Mumbai), दिल्ली (Delhi), पुणे, चेन्नाई, नागपुर (Nagpur), अहमदादाब जैसे शहरों से आने वाली फ्लाइट्स को फिलहाल कोलकाता में लैडिंग की इजाजत नहीं होगी। लिहाजा, इन शहरों से जो भी लोग फ्लाइट्स से यात्रा कर कोलाकात पहुंचान चाहते हैं, उन्हें अब इंतजार करना होगा। ममता सरकार ने बंगाल में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए यह फैसला लिया है।