इन शहरों पर पड़ सकता है असर
मौसम विभाग के अनुसार अम्फान चक्रवात से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में व्यापक नुकसान होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता के बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा ओडिशा के जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जैसे इलाके प्रभावित हो सकते हैं। तूफान का असर बिहार के कुछ क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। जिनमें अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया के साथ ही बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरगांबाद शामिल हैं।