27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तितली’ का खतरा टला नहीं: आज ओडिशा लौटकर उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा, आंध्रप्रदेश में 8 की मौत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि तितली अब वापस मुड़ेगा और ओडिशा के तटीय इलाकों से होते हुए उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Oct 2018, 7:49 AM IST

titli

चक्रवाती तूफान तितली का खतरा टला नहीं: आज ओडिशा लौटकर उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा, कई राज्यों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे 'तितली' तूफान ने गुरुवार को ओडिशा, आंध्रप्रदेश में भारी तबाही मचाई। तूफान के कारण आंध्रप्रदेश में आठ लोगों की मौत हो गई। साथ ही आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों के अलावा पड़ोसी ओडिशा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। ओडिशा में हालांकि किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन यह राज्य के गजपति और गंजम जिलों में भारी तबाही के निशान छोड़ गया।

अगले 48 घंटे बना हुआ है खतरा
मौसम विभाग की माने तो खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि तितली अब वापस मुड़ेगा और ओडिशा के तटीय इलाकों से होते हुए उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ेगा। इस वजह से ओडिशा पर अगले 48 घंटों तक खतरा मंडराता रहेगा और आज भी यहां मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। उत्तर आंध्र प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश शुरू होगी।


आंध प्रदेश में मचा कोहराम
चक्रवाती तूफान तितली के चलते अब तक सबसे ज्यादा कोहराम आंध्रप्रदेश में मचा है। यहां के दो जिलों श्रीकाकुलम और विजयनगरम में तितली का कहर देखने को मिला। श्रीकाकुलम में सात लोगों की मौत हुई है। जबकि विजयनगरम में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं कई रेलवे स्टेशनों सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक तितली जब तट से टकराया तो इसकी गति 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राहत और बचाव कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले चक्रवात 'तितली' आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले में पलासा के पास ओडिशा में गोपालपुर के दक्षिण-पश्चिम तट पर सुबह साढ़े चार और साढ़े पांच बजे के बीच पहुंचा। चक्रवात के साथ 140-150 किलोमीटर से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। हालांकि ओडिशा में किसी की मौत होने की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य शून्य जनहानि के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा है। जबकि ओडिशा के पांच जिलों गंजम, गजपति,पुरी, खुर्दा और जगतसिंह पुर में भारी बारिश हो रही है।

एक नजर आंकड़ों पर
- 8 लोगों ने आंध्रप्रदेश में तूफान तितली के चलते जान गंवाई
- 2000 से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए
- 4319 गांवों और 6 शहरों में बिजली सप्लाय बाधित हुआ
- 67 में से 65 नौकाएं जो मछली पकड़ने गई थीं सुरक्षित लौट आईं
- चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ।